पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली कंपनी का जूनियर इंजीनियर बनकर नौकरी देने के नाम पर युवाओं से ठगे 10 10 हजार

बिजली कंपनी का जूनियर इंजीनियर बनकर नौकरी देने के नाम पर युवाओं से ठगे 10-10 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | एसपी ऑफिस में मंगलवार को शहर व आसपास के ग्रामीण अंचल के दस से ज्यादा युवक-युवतियों ने एक शिकायत की है। इन लोगों का कहना था कि हम लोगों के साथ एक युवक ने बिजली कंपनी जूनियर इंजीनियर बनकर 10-10 हजार रुपए ठग लिए। उसकी इस ठगीबाजी में बिजली कंपनी के मकरोनिया स्थित ऑफिस के दो कर्मचारी भी शामिल रहे। यह ठग उन्हीं के सरकारी क्वार्टर में रुकता था। शिकायतकर्ता मनोजसिंह, कपिल सेन, मधु गोस्वामी, रंजना गोस्वामी ने बताया कि साल 2017 के नवंबर में हम लोगों से हरवेंद्र श्रीवास्तव नाम का युवक मिला। उसने खुद को ऐस्टल ग्रुप ऑफ कंपनीज में जूनियर इंजीनियर बताया। उसने बताया कि बिजली कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिलों की शिकायत के निराकरण के लिए मीटरों की गुणवत्ता की जांच कराना चाहती है। इसके लिए आप लोगों इसके लिए शुरुआत में एक सर्वे करना होगा। जिसकी एवज में आप सभी को 6-6 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा।

सिक्योरिटी के नाम पर जमा करा लिए 10-10 हजार रुपए : शिकायतकर्ताओं का कहना था कि हरवेंद्र ने हम जैसे करीब 25-30 युवक-युवतियों से सिक्योरिटी के नाम पर 10-10 हजार रुपए जमा करा लिए। इसके बाद हमें काम दिया गया कि हम लोग राहतगढ़ और रहली के ग्रामीण इलाकों में लगे मीटर की सील, खपत वगैरह की जानकारी एकत्र करेंगे। हम लाेग वेतन की आस में करीब 6 महीने तक ये काम करते रहे। जब कभी हरवेंद्र से वेतन मांगा तो उसने जवाब दिया कि आप सभी के बैंक खाते खुलवाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...