पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जॉगर्स पार्क के पास फोटोग्राफी कर रहे युवक से मारपीट कर रु. छीने, शिकायत

जॉगर्स पार्क के पास फोटोग्राफी कर रहे युवक से मारपीट कर रु. छीने, शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंट थानांतर्गत जाॅगर्स पार्क के पास मंगलवार देरशाम फोटोग्राफ कर रहे दो युवकों से मारपीट कर रुपए छीनने की घटना हुई है। पीड़ित युवक शिवांश त्रिपाठी निवासी तिरुपतिपुरम का कहना है कि मैं शाम करीब 6.30 बजे पार्क के पास मैदान में अपने दोस्त शशांक जैन के साथ फोटोग्राफी कर रहा था। तभी वहां कार क्रमांक एमपी 15 सीबी-1105 से तीन युवक आए और फोटोग्राफी करने पर गाली-गलौज करने लगे। मैंने मना किया तो नशे में धुत्त इन तीनों ने मेरे साथ मारपीट कर दी। मेरा मोबाइल फोन छीन लिया। मैंने वापस मांगा तो बोले जेब में जितने पैसे पहले वो दो, फिर मोबाइल मिलेगा। इस तरह से ये लोग मुझ से 2000 रुपए छीनकर भाग गए। मैंने घटनाक्रम की शिकायत कैंट थाने में की तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने आवेदन लेते हुए कहा कि अब बहुत देर हो गई है। आप लाेग बुधवार को आइए, तब आगे की कार्रवाई करेंगे। मैंने अपने साथ वारदात करने वाले इन युवकों में से एक की पहचान कपिल जैन निवासी मोतीनगर वार्ड के रूप में की है। इस मामले मेें कैंट थाना प्रभारी नीलेश दोहरे से जानकारी चाही गई तो उनका मोबाइल फोन रिसीव नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...