पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मालखेड़ी स्टेशन पर तीन बैगों से 24 किलो गांजा पकड़ा गया

मालखेड़ी स्टेशन पर तीन बैगों से 24 किलो गांजा पकड़ा गया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीना | मालखेड़ी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ को रात्री गस्त के दौरान तीन संदिग्ध बैग मिले जिनकी तलाशी लेने पर उसके अंदर 24 किलो गाजा मिला। जिसकी कीमत 96 हजार रूपए बताई जा रही है। गांजा से भरे बेगाें को आरपीएफ ने कार्रवाई के लिए बीना जीआरपी को सुपुर्द किया है। मालखेडी आरपीएफ प्रधान आरक्षक अजय नारायण ने बताया कि सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात को ट्रेन क्रमांक 18477 उत्कल एक्सप्रेस के स्टेशन से रवाना होने के बाद एएसआई सुरेंद्र सिंह यादव एवं प्रधान आरक्षक अनिल यादव के साथ रेलवे स्टेशन की गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रात 3 बजकर 40 मिनट पर प्लेटफॉर्म 1 पर सागर छोर की तरफ 3 संदिग्ध अवस्था में बैग दिखाई दिए। जिनके आसपास कोई नही था। बैग की तलाशी लेने पर बैगों में गांजा के पैकिट मिले। इसके अलावा एक बैग में 6 किलो 5 सौ ग्राम दूसरे में 10 किलो एवं तीसरे बैग में 7 किलो 5 सौ ग्राम कुल 24 किलो गांजा बैगों में से प्राप्त हुआ। जिसकी कीमत 96 हजार रूपए आंकी गई है।

खबरें और भी हैं...