पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हादसे में नाबालिग गंभीर; खरगाटौरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मारपीट

हादसे में नाबालिग गंभीर; खरगाटौरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल हाईवे पर बसे सेमरा पुल गांव में मंगलवार की दोपहर सागर से हीरापुर की ओर आ रही बालाजी ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी15पीए 0514 के चालक की लापरवाही से बस की टक्कर देने से चोखेलाल यादव के पंद्रह वर्षीय पुत्र महेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे तत्काल निजी वाहन से बंडा सीएचसी लाया गया लेकिन गंभीर हालत होने पर उसे जिला चिकित्सालय सागर ले जाया गया। इधर टक्कर मारकर घटनास्थल से बस लेकर भागे चालक ने बस को शाहगढ पुलिस थाना परिसर में रखकर वहाँ से रफूचक्कर हो गया ।घटनास्थल छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाने की सीमा में होने की वजह से मामला बक्सवाहा थाना में दर्ज होने की बात बताई जा रही हैं।

नियुक्ति के लिए मची खींचतान : एकीकृत बाल विकास परियोजना द्वारा खरगाटोरा गांव में खोले गए मिनी आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता की नियुक्ति को लेकर पिछले कई दिनों से मचा बवाल एवं नियुक्ति अपनी नियुक्ति के लिये मची खींचतान के दौरान घमासान मारपीट हो गई। शाहगढ पुलिस ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती फूलबाई आदिवासी की रिपोर्ट अहिरवार समाज के नंदकिशोर राकेश तुलसाबाई सहित चार लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया।

पुलिस के अनुसार खरगाटोरा गांव में खुली मिनी आंगनवाड़ी केंद्र पर विभाग द्वारा की गई श्रीमती फूलबाई आदिवासी की नियुक्ति पर दर्ज आपत्ति को खारिज कराकर फूलवाई आदिवासी का मिनी केंद्र पर यथावत होने से बौखलाए अहिरवार परिवार के लोगों ने आगनवाड़ी केंद्र से बाहर निकाल कर पीट दिया।

खबरें और भी हैं...