पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मप्र कूडो टीम को राष्ट्रीय स्पर्धा में 27 स्वर्ण पदक, सागर ने जीते 9 गोल्ड मेडल

मप्र कूडो टीम को राष्ट्रीय स्पर्धा में 27 स्वर्ण पदक, सागर ने जीते 9 गोल्ड मेडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा खंडाला में आयोजित 9 वीं राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता और 51वें मिक्स मार्शल आर्ट कैंप में प्रदेश की कूडो टीम को 59 पदक मिले हैं। इनमें 27 स्वर्ण , 18 रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता के प्रथम 4 दिनों तक अलग अलग मार्शल आर्ट के विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया। इससे पहले कैंप में कूडो के नए अंतर्राष्ट्रीय नियमों से खिलाड़ियों को अवगत कराया गया। प्रतियोगिता में 22 राज्यों की कूडो टीस ने भाग लिया। मिनी, सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में 1200 प्रतियोगियों ने भाग लिया। मध्य प्रदेश कूडो टीम ने सबसे अधिक 27 स्वर्ण जीते, महाराष्ट्र ने 24 ,राजस्थान ने 17 स्वर्ण जीते। प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी डॉ मोहम्मद एजाज़ खान के नेतृत्व में प्रदेश की टीम ने भाग लिया। सागर के कूडो खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 22 पदकों पर कब्जा किया, जिनमें 9 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक , एवं 10 कांस्य पदक शामिल हैं।

ये हैं सागर के विजेता खिलाड़ी

स्वर्ण पदक विजेता: करण पटेल, मोहम्मद सोहेल खान, श्रेय गोस्वामी, प्रिंस पटेल, अमनजीत सिंघा,सक्षम जैन,हर्षिता सोनी, सपना अहिरवार, गीतिका पटेल। रजत पदक विजेता : युवराज पवार, आदित्य साहू, देवांश साहू, एविन कोचरी

कांस्य पदक विजेता: योगेंद्र उदैनिया, सोनाली पटेल, दर्शील बजाज, कार्तिक जैन,अरीन शुक्ला, स्नेहा कदम, केशव विश्वकर्मा, आयुष्मान खरे, अयान कोचरी, ऋषभ पटेल।

खबरें और भी हैं...