सुरखी : नींद के झोंके में रैलिंग में जा घुसी कार, तीन की मौत
भास्कर संवाददाता| सागर (बिलहरा)
सागर-नरसिंहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 26 सुरखी के करैया तिराहे पर मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे एक कार सड़क के बीच में लगी लोहे की रैलिंग से जा टकराई। दरअसल कार के ड्राइवर को नींद का झोंका आ जाने के कारण उसने नियंत्रण खो दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि रैलिंग बाहर निकलकर कार के भीतर जा घुसी। हादसे में कार में सवार दो छात्राओं एवं एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीएमसी से जबलपुर रिफर किया गया है। मृतकों में दो सगी बहनें शामिल हैं। मृतकों की पहचान अमरवाड़ा निवासी चैनसुख की पुत्रियां कुंती और चंद्र कुमारी तथा गुड़गांव निवासी प्रशांत पिता राजेश दुबे के रूप में की गई है। शेष|पेज 10 पर