- Hindi News
- National
- स्मार्ट सिटी: इस महीने के अंत तक मिलेंगे 196 करोड़, पीएमसी पर फैसला जल्द
स्मार्ट सिटी: इस महीने के अंत तक मिलेंगे 196 करोड़, पीएमसी पर फैसला जल्द
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर काम आगे बढ़ रहा है। हाल ही में भोपाल में हुए स्मार्ट सिटी सीईओ के शिखर सम्मेलन में केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों ने कई अहम जानकारी शेयर की। सागर को प्रोजेक्ट की पहली किस्त के रूप में इस महीने के अंत तक 196 करोड़ रुपए मिल जाएंगे। इसमें राज्य व केंद्र का 98-98 करोड़ का अंशदान शामिल है। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट का निर्णय भी एक हफ्ते के अंदर होने की उम्मीद है। इसके बाद डीपीअार तैयार होगी।
एसएससीएल के चेयरमैन व कलेक्टर आलोक सिंह ने बताया कि पीएमसी के लिए 5 कंपनियों की बिड आई हैं। एक दो दिन में टेक्निकल क्लीयरेंस मिल जाएगा। इसके बाद भोपाल से फाइनेंशियल क्लीयरेंस के साथ कंपनी फाइनल हो जाएगी। हाल ही में चीफ फाइनेंस ऑफिसर, सीए की नियुक्ति की गई। अन्य पद भी जल्द भरे जाएंगे। जिससे काम आगे बढ़ सके। पीएमसी फाइनल होने और बजट अलॉटमेंट के साथ प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू होगा। नई कलेक्ट्रेट बिल्डिंग परिसर में बन रहे कमांड सेंटर व स्मार्ट सिटी ऑफिस का काम भी जल्द शुरू करेंगे। निविदा खोली जा रही है।
1600 करोड़ का है प्राेजेक्ट
908 एकड़ एरिया को करेंगे डेवलप
1000 करोड़ का अंशदान पांच साल में मिलेगा
1600 करोड़ का है प्राेजेक्ट
908 एकड़ एरिया को करेंगे डेवलप
1000 करोड़ का अंशदान पांच साल में मिलेगा
वर्कशॉप में बताया,
क्या नहीं करना है
स्मार्ट सिटी सीईओ के शिखर सम्मेलन में शामिल हुए एसएससीएल के सीईओ राहुल सिंह ने बताया कि पिछले तीन साल में जहां-जहां स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर काम हुआ उन शहरों के अनुभव साझा किए गए। हमें यह बताया गया कि क्या नहीं करना और कैसे करना है। स्मार्ट सिटी मिशन के डायरेक्टर समीर शर्मा व आयुक्त विवेक अग्रवाल ने विस्तार से जानकारी दी। काफी सीखने को मिला। अब प्रोजेक्ट पर काम करने में आसानी होगी।