सागर . महीने भर से असाध्य रोग का सामना कर
सागर . महीने भर से असाध्य रोग का सामना कर रही आर्यिका बृषभमति मंगलवार को तिलकगंज जैन मंदिर में सुबह 4.21 बजे ब्रम्हलीन हो गईं। उनके समाधिमरण की सूचना सोशल मीडिया पर मिलते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। हजारों लोगों ने डोल यात्रा में शामिल होकर उन्हें अतिशय क्षेत्र मंगलगिरि में नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान उनकी गुरू आर्यिका विज्ञानमति ससंघ मौजूद रहीं। डोल यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंगलगिरी पहुंची। यहां उन्हें विधि-विधान के साथ पंचतत्व में विलीन किया गया। पढ़ें पेज-4
एक माह से असाध्य रोग का सामना कर रहीं आर्यिका बृषभमति का समाधिमरण