पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नालों से अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द शुरू होगी मुहिम

नालों से अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द शुरू होगी मुहिम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के नालों पर काबिज पक्के व अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए जिला व निगम प्रशासन जल्द मुहिम छेड़ने जा रहा है। बरसात के पहले पानी निकासी के लिए चल रही नालों की सफाई के साथ अब जहां-जहां अतिक्रमण मिलेगा उसे जेसीबी से ढहा दिया जाएगा। यहां बता दें कि पूर्व में निगम ने नालों का सीमांकन कराकर अतिक्रमण नापा था, लेकिन कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। हर साल बरसात में नालों का पानी निचली बस्तियों में घुसने से परेशानी होती है।

कलेक्टर आलोक सिंह का कहना है निगम कमिश्नर अनुराग वर्मा छुट्टी पर है। एक-दो दिन में निगम के अतिक्रमण अमले के साथ नालों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू करेंगे। निगम व राजस्व विभाग से नालों पर अतिक्रमण की जानकारी जुटाई जा रही है। महापौर अभय दरे का कहना है कि नालों पर कहां-कहां अतिक्रमण है, अतिक्रमण विभाग से इसकी जानकारी मांगी है। कहीं पक्का तो कहीं अस्थाई तौर पर कब्जा है। इसे हटवाएंगे। शहर के मधुकरशाह वार्ड, तिली, शिवाजीनगर, पंतनगर वार्ड, विट्‌ठलनगर, तुलसीनगर आदि वार्डों में नालों पर कब्जा है।

खबरें और भी हैं...