गढ़ाकोटा | रविवार की दोपहर 3 बजे सत्ता बदलो संविधान बचाओ जन जागरण यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा।
सरकार की गलत नीतियों एवं जनता, किसानों, बेरोजगार युवाओं,पिछड़ों व प्रदेश की लाड़लीयों पर हो रहे अत्याचार को लेकर पूर्व मंत्री राजमणि पटेल की जन जागरण यात्रा मुख्य बस स्टैंड पर नुक्कड़ सभा में तब्दील हुई, जिसमें प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। साथ ही दो दिवस पूर्व जिला सदस्य कांग्रेस नेत्री ज्योति पटेल के विरुद्ध षड्यंत्र पूर्वक गढ़ाकोटा थाने में शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज किया गया था उसकी कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष हीरासींग ने निंदा की। नुक्कड़ सभा का संचालन डाॅ. राजेन्द्र चौबे ने किया। यह यात्रा 51 जिलों में 600 गांवों से होते हुए 8000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी इस अवसर पर दमोह, सागर, रहली, गढ़ाकोटा के कांग्रेस पदाधिकारी ओर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, कांग्रेस पार्टी के नेता जीवन पटैल, राजेन्द्र चौबे, शंभू दुबे आदि शामिल थे।