पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढाना कॉलेज के विद्यार्थियों को मिला 38 करोड़ का भवन, अब शिफ्ट में नहीं जाना पड़ेगा कॉलेज

ढाना कॉलेज के विद्यार्थियों को मिला 38 करोड़ का भवन, अब शिफ्ट में नहीं जाना पड़ेगा कॉलेज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर| ढाना शासकीय महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब पढ़ाई के लिए अपनी शिफ्ट और कमरे खाली होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब एक ही समय में पूरे कॉलेज की कक्षाएं चलेंगी, वहीं आर्ट्स के अलावा साइंस विषय के कोर्स भी शुरू हो सकेंगे। इन सब बदलावों की वजह है कॉलेज को खुद का भवन मिलना। दरअसल 38 करोड़ की लागत बने कॉलेज के नए भवन का लोकापर्ण रविवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव थे और विशिष्ट अतिथि के रुप में कलेक्टर आलोक सिंह, जनभागीदारी अध्यक्ष राकेश तिवारी, उच्च शिक्षा विभाग के एडी डॉ. जीएस रोहित और डॉ. अनिल तिवारी मौजूद थे।

ढाना कॉलेज के लोकापर्ण के दौरान स्टूडेंट्स ने पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव को ज्ञापन सौंपते हुए कॉलेज में केवल आर्ट्स के विषय होने की जानकारी देते हुए साइंस विषय के कोर्स भी शुरू कराने की मांग की थी, जिसके उन्होंने अपने भाषण के दौरान न केवल साइंस के कोर्स शुरू कराने, बल्कि जल्द ही शिक्षकों की नियुक्ति भी कराने का आश्वासन दिया। मंत्री भार्गव ने कहा कि पंचायत स्तर पर बना यह इकलौता कॉलेज है। लेकिन किराए भवन में होने के कारण स्टूडेंट्स को पढ़ने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब स्टूडेंट्स आसानी से और बेहतर सुविधाओं के साथ पढ़ सकेंगे।

इसके अलावा उन्होंने कॉलेज के पास ही स्वास्थ्य विभाग के 38 लाख रुपए के नए भवन का भूमिपूजन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन दीपक पौराणिक ने किया।

खबरें और भी हैं...