सोमवार से शुरू होगा मकरोनिया की ओर से निर्माण
भास्कर संवाददाता | सागर
लोक निर्माण विभाग की एक बैठक में नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने अधिकारियों को सिटी लिंक का काम 15 जून तक पूरा करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के पहले काम पूरा कर लें। बारिश में डामरीकरण का काम नहीं करने दूंगा। उधर, विभागीय अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि 15 जून तक डामरीकरण करा दिया जाएगा। वहीं सोमवार से मकरोनिया की ओर से सिटी लिंक रोड का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। विधायक लारिया से कहा कि कठुआ पुल के पास राजघाट लाइन को पास में ही शिफ्ट करने के लिए भी कहा है। लारिया ने अन्य सड़कों के बारे में भी चर्चा की।