पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गौर साइंस क्लासेस के छात्रों ने फहराया परचम

गौर साइंस क्लासेस के छात्रों ने फहराया परचम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | गौर साइंस क्लासेस के छात्रों ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। गोदन कुर्मी ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 10 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कई छात्रों ने डिक्टेंशन प्राप्त किया। संस्थापक एसके गौर व एमएस गौर के प्रयासों से 10वीं, 11वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं। एसके गौर ने बताया कि हमारी टीम के प्रयासों से हर वर्ष विद्यार्थी टॉप करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी टीम द्वारा बोर्ड परीक्षा में बच्चे को सरल, मनोरंजक व आधुनिक पद्धति पर बोर्ड पेटर्न सेट किया है। इससे छात्र मेहनत करके अच्छा रिजल्ट लावें। 11वीं, 12वीं के साथ-साथ नीट व जी मेन एडवांस शामिल कर अन्य टॉपिक का अध्ययन कराया जा रहा है। जिससे विद्यार्थी बिना ड्राप लिये ही इन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र गोदन कुर्मी ने बताया कि उन्होंने गौर क्लासेस में अध्ययन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनके पिता जैसीनगर के ग्राम बिसनपुर में कृषि कार्य करते है।

खबरें और भी हैं...