पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12वीं के विद्यार्थियों की काउंसिलिंग आज, मुख्यमंत्री से बात भी हो सकेगी

12वीं के विद्यार्थियों की काउंसिलिंग आज, मुख्यमंत्री से बात भी हो सकेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
70 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को दिए जाएंगे कॅरिअर के टिप्स

भास्कर संवाददाता | सागर

विद्यार्थियों के कॅरिअर मार्गदर्शन के लिए “हम छू लेंगे आसमां” योजना शुरु की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मॉडल स्कूल भोपाल में सुबह 10 से 11 बजे तक विद्यार्थियों से फाेन पर बात करेंगे।

हम छू लेंगे आसमां योजना में 12वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से सीएम बात करेंगे। विद्यार्थी 0755-2770020 पर कॉल कर मुख्यमंत्री से बात कर सकते हैं। ऐसे विद्यार्थियों को सुबह 9.30 बजे तक अपने विकासखंड के एक्सीलेंस स्कूल में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

इन विद्यार्थियों के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया 31 मई तक चलेगी। इस योजना में 12वीं कक्षा में पास विद्यार्थियों को भविष्य में कॅरियर तथा अकादमिक विकल्पों के बारे में आधुनिक तकनीक एवं काउंसलिंग विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही 11वीं एवं 12वीं परीक्षा में फेल विद्यार्थियों को भी कौशल विकास, स्वरोजगार एवं रोजगार के विभिन्न विकल्पों से की जानकारी दी जाएगी। कक्षा 12वीं में 70 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 4 जून से 14 जून 2018 तक विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जायेगा। इनके अलावा कक्षा 10वीं पास और कक्षा 11वीं अथवा 12वीं के फेल विद्यार्थियों को भी 18 से 28 जून तक मार्गदर्शन दिया जाएगा।

योजना के क्रियान्वयन के लिए उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभागों द्वारा प्रत्येक जिले में काउंसलर की नियुक्ति की जाएगी। आवश्यकता होने पर कलेक्टर अपने स्तर पर काउंसलर्स की नियुक्ति कर सकेंगे। जिले में दो या दो से अधिक काउंसलिंग सेंटर जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति द्वारा स्थापित किए जाएंगे। जिला स्तर के उत्कृष्ट विद्यालय तथा उच्च शिक्षा के जिला स्तरीय कॉलेज काउंसलिंग केंद्र रहेंगे।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। इसमें जिपं सीईओ, अग्रणी कॉलेज के प्राचार्य, जिला स्तरीय आईटीआई, इंजीनियरिंग एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य और जिला रोजगार अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं। डीईओ समिति के नोडल अधिकारी होंगे।

खबरें और भी हैं...