सागर | झील किनारे संजय ड्राइव पर रविवार को राहगीरी में बच्चों ने जहां एक ओर बेटी बचाआे-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया वहीं दूसरी ओर मेधावी छात्राएं सम्मानित हुई। बच्चों ने डस्टबिन बनाए, स्टंटबाजों ने किया हैरत अंगेज प्रदर्शन अंत में केक काट कर बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। लगातार 148 वें सप्ताह दैनिक भास्कर और राहगीरी सोशल ग्रुप द्वारा राहगीरी का अायोजन किया गया। इसकी शुरुआत बंटी जैन और भावेश दर्जी ने इस बार भी फन गेम् प्रतियोगिता के साथ की। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में 49 बच्चों ने सहभागिता की और 3 बच्चे मौके पर पुरस्कृत हुए। कुर्सी दौड़ में वंश जैन प्रथम, डांस में शिवानी जैन प्रथम रही।
डीएलडी डांस ग्रुप ने स्टंट से बच्चों को रोमांचित किया। ओशियन बीट जुम्बा डांस एकेडमी ने राहगीरी मे लोगों को फ्री जुम्बा फिटनेस एक्सरसाइज कराई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेन्ट्रल बैंक के राजेश सिंघई ने 10 वीं की मेरिट में शामिल शहर की तीन मेधावी छात्राओं गरिमा रुसिया ,आंशी साहू ,मनालिका चौबे को पुरस्कृत किया और अपनी बेटी शुव्रा सिंघई का जन्म दिन मनाया। राहगीरी में शामिल बच्चों को पक्षियों के दाना पानी के लिए सकोरे बांटे। डस्टबिन बनाओ प्रतियोगिता में 86 बच्चों ने सहभागिता की। पिछले सप्ताह हुई पेन होल्डर बनाओ प्रतियोगिता के 19 बच्चों को ग्रुप द्वारा राहगीरी स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। शुभ जैन ने मंच संचालन किया ।