पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब रेलवे स्टेशन के वॉटर एटीएम में नहीं मिलेगा 1 रु. में 300 मिमी. पानी

अब रेलवे स्टेशन के वॉटर एटीएम में नहीं मिलेगा 1 रु. में 300 मिमी. पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को वॉटर एटीएम से पानी की सुविधा शुरू हुए कुछ ही महीने बीते हैं, लेकिन अब एक रुपए में मिलने वाला एक गिलास पानी की अचानक बंद कर दी गई है।

वॉटर एटीएम का संचालन कर रहे कर्मचारी का कहना है कि सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण यह सुविधा बंद की गई है। लेकिन एटीएम में वेद कंटेनर्स के भी रेट लिखे होने के बावजूद भी यात्रियों को अगर इस एटीएम से पानी चाहिए हैं, तो खुद ही बोतल में ही मिलेगा, क्योंकि यहां कंटेनर की व्यवस्था नहीं हैं।

स्टेशन पर यात्रियों को 20 रुपए लीटर में पानी की बोतल खरीदने की जगह 5 से 8 रुपए तक प्रति लीटर पानी मिल सके। इसके लिए प्लेटफॉर्म वॉटर एटीएम मशीन लगाई गई थी। यह मशीन आईआरसीटीसी की देखरेख में लगाई गई है। शुरूआत में यहां एक रुपए में 300 मिमी. और दो रुपए में वेद कंटेनर में पानी मिलता था, जो सुविधा अब बंद हो गई है। 2 लीटर का ऑप्शन भी बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं मशीन से अगर पानी लेना हैं, तो यात्रियों को खुद की बोतल लेकर जानी पड़ेगी। एटीएम पर तैनात कर्मचारी का कहना है कि कंपनी ने ही यह निर्णय लिया है।

खुद की बोतल में इस तरह मिलेगा पानी

आधा लीटर 3 रु.

1 लीटर 5 रु.

2 लीटर 12 रु.

5 लीटर 20 रु में।

खबरें और भी हैं...