पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर खूब तपा, पारा 44 डिग्री के नजदीक

शहर खूब तपा, पारा 44 डिग्री के नजदीक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को शहर दिन भर खूब तपा। पारा 44 डिग्री के करीब पहुंच गया। सुबह से ही शहर का तापमान तेजी से बढ़ने लगा था। हल्के बादल भी छंट चुके हैं। सुबह 11.30 बजे ही तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया था।

दोपहर 2.30 बजे यह 43.8 हो गया। तपिश इतनी थी कि शाम 5.30 बजे भी तापमान 40 डिग्री पर था। रविवार का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री था। इससे पहले शनिवार को पारा 43.3 डिग्री था। रात का तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम में विशेष बदलाव आने के आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में पारा और बढ़ने की आशंका है।

खबरें और भी हैं...