पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसों का किराया बढ़ा: अब सागर से भोपाल जबलपुर का किराया 198, इंदौर के लगेंगे 385 रुपए

बसों का किराया बढ़ा: अब सागर से भोपाल-जबलपुर का किराया 198, इंदौर के लगेंगे 385 रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीजल के बढ़ते दामों के चलते यात्री बसों के किराए में अब 10% की वृद्धि हो जाएगी। इसके लिए परिवहन मंत्रालय से उप सचिव कमल नागर ने रविवार शाम को ही आदेश जारी कर दिया है। संभवत: एक दो दिन राजपत्र में इसकी अधिसूचना प्रकाशित हो जाएगी। मंत्रालय के इस निर्णय से जहां मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन नाखुश हैं। वहीं सागर लोकल बस ऑनर्स एसो. वृद्धि के आदेश के बाद सोमवार से होने वाली हड़ताल में शामिल नहीं होगा।

रविवार को सागर बस ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह से देर रात चर्चा करने पहुंचे। चर्चा के बाद मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया गया है। लेकिन लोकल बस एसो. और मप्र बस एसो. में आपसी तालमेल नहीं बन पा रहा है। दरअसल, मप्र बस ऑनर्स एसो. किराए में 40% की डिमांड कर रहा है। वहीं सागर बस ऑनर्स एसो. सचिव अतुल दुबे ने कहना है कि अभी 10% किराए वृद्धि के निर्णय का स्वागत करते हुए हड़ताल में शामिल नहीं होंगे। लेकिन 40% की डिमांड को लेकर एसो. एक बार फिर परिवहन मंत्री से चर्चा जरूर करेगा।

10% वृद्धि के बाद यह हो जाएगा किराया

स्थान अब बाद में

सागर - भोपाल 180 198

सागर - जबलपुर 180 198

सागर - इंदौर 350 385

सागर से नागपुर 350 385

भास्कर संवाददाता | सागर

(किराए की सूची साधारण बसों की है)

खबरें और भी हैं...