पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऑनलाइन काउंसलिंग की तैयारी, इस बार बीई में 10 हजार सीटें होंगी कम

ऑनलाइन काउंसलिंग की तैयारी, इस बार बीई में 10 हजार सीटें होंगी कम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | तकनीकी शिक्षा विभाग सत्र 2018-19 में बीई में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित करने की तैयारियों में लगा है। इसके चलते बीई में करीब 60 हजार सीट के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा। इस बार 10 हजार सीट कम की जा रही हैं। एडमिशन की संख्या में लगातार कमी आने के कारण एेसा किया जा रहा है। पिछले साल 71,823 सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित की गई थी। जिसमें 32,943 एडमिशन हुए थे। सीट की संख्या कम करने से एडमिशन के ग्राफ में औसतन वृद्धि होगी। वहीं विभाग के अधिकारियों का मनाना है कि कम सीटों से तकनीकी शिक्षा की क्वालिटी में इजाफा होगा। उधर, विभाग सभी कोर्स में एडमिशन के समय उम्मीदवारों का आधार सत्यापन अनिवार्य करने जा रहा है।

खबरें और भी हैं...