लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ आज सौंपेगा ज्ञापन
सागर | मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ 23 लंबित मांगों को लेकर सोमवार को शाम 4 बजे प्रांतीय महामंत्री चंचल खरे की अगुवाई में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा। इसमें वेतन विसंगति की मांग मुख्य हैं। इस मौके पर अन्य कर्मचारी संघों से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहेंगे।े