सागर । बीएमसी में छात्रावास के बाद अब अस्पताल में भी पानी की समस्या खड़ी हो गई है। यहां पानी न होने के कारण रविवार को मरीज के परिजन वॉटर कूलर से बूंद-बूंद पानी निकालते नजर आए। बीएमसी प्रबंधन का कहना है कि बोरवेल सूख जाने के कारण यह समस्या बनी है। टैंकरों से पानी की सप्लाई करा रहे हैं। बीएमसी को डेढ़ लाख लीटर पानी की जरूरत है। सिर्फ 9 हजार लीटर पानी दिया जा रहा है। इससे मरीज के परिजनों को बाहर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।