पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घर में मृत मिली बुजुर्ग महिला के मामले में हत्या का केस दर्ज

घर में मृत मिली बुजुर्ग महिला के मामले में हत्या का केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएम रिपोर्ट के मुताबिक महिला की मौत दम घुटने से हुई

हत्या में महिला का करीबी या परिचित हो सकते हैं शामिल

भास्कर संवाददाता | सागर

शहर के बरियाघाट वार्ड में बुधवार को हुई बुजुर्ग महिला ताराबाई सोनी (63) की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई महिला की पीएम रिपोर्ट आने के बाद की है। टीआई अभिषेक वर्मा के अनुसार रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि महिला की मौत दम घुटने से हुई। यानी या तो उसका गला दबाया गया होगा या उसके मुंह पर तकियानुमा कोई वस्तु रखकर सांस रोक दी गई होगी। इसके अलावा महिला के शरीर से कुछ जेवरात भी गायब थे।

आरोपियों का पता लगाने कैमरे खंगाले जाएंगे

कोतवाली सूत्रों के अनुसार इस मामले में पुलिस को इस हत्याकांड में महिला के किसी करीबी के शामिल होने का संदेह है। क्योंकि महिला के शरीर संघर्ष के खास निशान नहीं मिले हैं।

साथ ही पति के बाजार जाने के दौरान ही यह घटनाक्रम होना किसी परिचित व्यक्ति के इस घटनाक्रम में शामिल होने का संदेह पैदा कर रहा है। पुलिस के मुताबिक महिला के शरीर से सोने की चूड़ियां, कान के झुमके और नथ भी गायब मिले हैं। पुलिस को महिला के नाक व कान के पास मामूली रक्तस्राव के निशान मिले हैं जो संभवत: जेवर निकालने के दौरान आए होंगे।

घर पर अकेली थी बुजुर्ग, पति लौटे तो मृत मिली

मृतका के पति का नाम मौजीलाल सोनी है। घटनाक्रम के दौरान वे किसी काम से बाजार गए थे। जब वे लौटे तो उन्हें ताराबाई चित्त हालत में पड़ी मिली। शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर वे उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टराें ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तत्कालीन परिस्थितियों को देखते हुए डॉक्टरों महिला की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया था। लेकिन परिजनों द्वारा जेवर गायब होने की बात कहने के बाद पुलिस ने गहनता से जांच शुरू की। इसी दौरान पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि महिला की हत्या की गई थी।

खबरें और भी हैं...