सागर | अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की वर्धमान शाखा मकरोनिया सात दिवसीय ज्ञानोदय शिक्षण शिविर पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर अंकुर कॉलोनी में आयोजित किया गया है। इसका 25 मई काे समापन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य विद्यासागर महाराज के चित्र के अनावरण के साथ विमल विलानी और अंकुर कालोनी मंदिर ट्रस्ट समिति के सदस्यों द्वारा किया गया ।दीप प्रज्वलन सुरेंद्र मालथौन, बाबूलाल जैन, नरेंद्र मनोरा, डॉ. राकेश जैन, एमसी जैन, कमल, सुनील द्वारा किया गया। कलश स्थापना डा. राज लक्ष्मी बमोरया, सीमा शाहगढ ज्योति, सारिका, डा. राजुल सिंघई,प्रतिभा, रिचा, कल्पना, सीमा, माया न की । बाल ब्रहमचारी विजय भैया लखनादौन को श्रीफल भेंट गुलजारीलाल जैन, बाल ब्रहमचारी भरत भैया को श्रीफल डीके जैन द्वारा भेंट किया गया। भैया ने ज्ञानोदय शिक्षण शिविर के महत्व को समझाया और बताया कि प्राचीन संस्कृति निश्चित ही धर्म के मार्ग पर ले जाने वाली है। शिविर में बच्चों को ज्ञानोदय भाग 1, वयस्कों को भाग 4 का पाठन कराया जा रहा है । शिविर में लगभग बच्चे व महिला और पुरुष शामिल है।
लोककला... मड़ई उत्सव में दी बधाई नृत्य की प्रस्तुति
सागर | मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, आदिवासी लोक कला व बोली विकास अकादमी द्वारा रायसेन के चौरा-कमराैरा में आयोजित “मड़ई उत्सव” में सागर की संस्था “लोक कला निकेतन” के कलाकारों ने अतुल श्रीवास्तव के निर्देशन में बधाई नृत्य की प्रस्तुति दी। उत्सव का शुभारंभ संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र पटवा ने किया। लोक कला निकेतन संस्था के आशीष खटीक, राजीव जाट, रीतेश चौरसिया, रामसिंह, कपिल चौरसिया, पवन, मनोज, लखन कन्नोजिया, मोहनी, प्रियंका, दीक्षा शर्मा. अंजलि आठ्या, आकांक्षा सेन, योगिता रजक, कीर्ति कार्यक्रम में शामिल हुए। निकेतन अध्यक्ष ने बताया कि संस्था द्वारा अगले माह बुंदेली नृत्यों का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर लगाया जायगा। जिसमें पारंपरिक नृत्यों का प्रशिक्षण सभी वर्ग आयु के लोग ले सकते हैं।
आयोजन... आर्मी स्कूल में हुआ समर कैंप का समापन
सागर | आर्मी स्कूल के समर कैंप का समापन हुआ। इसमें स्कूल के बच्चों ने खेल, नृत्य से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। जिनमें योग , मार्शल आर्ट्स , संगीत , डांस , चित्रकला , फुटबॉल, वॉलीबॉल , बास्केटबॉल शामिल थी। समापन कार्यक्रम प्राचार्य ज्योति दुबे ने बच्चों को जीवन मे खेल का महत्व बताया । समापन कार्यक्रम में छात्रों को प्रमाण पत्र दिए गए। मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक शुभम राठौर ने बताया 21 दिनी शिविर में स्कूल के करीब 300 विद्यार्थियों ने भागीदारी की थी।
कार्यक्रम... बच्चों ने समर कैंप में सीखा डांस
सागर | लिटिल स्टार शैलेश मेमोरियल स्कूल में रविवार को समर कैंप के समापन कार्यक्रम में बच्चों ने किया डांस। कार्यक्रम का शुभारंभ संतोष जैन, डॉ. सुबोध जैन, तरुण सिंह, प्राचार्य राजेश तिवारी, जयंती हजारी के सरस्वती पूजन से हुई। संस्था के वाइस चेयरमैन सतेन्द्र जैन ने बच्चों व अभिभावकों को समर कैम्प के महत्व पर प्रकाश डाला।स्कूल में 21 दिनी कैंप में बच्चों ने स्वीमिंग, डांस, केसियो, कांगो, ढोलक, टेबल टेनिस, स्केटिंग, मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। डायरेक्टर आरती जैन ने समर कैम्प के प्रशिक्षकों का काम सराहा। प्रशिक्षकों दीपेश पांडे, अमित श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास, शशांक श्रीवास, फैजान खान, अभितेन्द्र श्रीवास्तव, मुकुन्द सिंह, रिजवान खान,कल्पना भटनागर को सम्मानित किया गया।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स