पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्वार्टर फाइनल ड्रा, लेकिन बढ़त के आधार पर दमोह सेमीफाइनल में

क्वार्टर फाइनल ड्रा, लेकिन बढ़त के आधार पर दमोह सेमीफाइनल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-15 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में दमोह एवं छतरपुर के बीच खेले गए दो दिवसीय क्वार्टर फाइनल मुकाबला ड्रा खत्म हुआ।

पहली पारी में मिली 26 रनों की बढ़त के आधार पर दमोह की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल मुकाबले में दमोह का सामना शेष सागर डिवीजन की टीम से 21 और 22 मई को एमपीसीए मैदान पर सुबह 7.30 बजे से होगा। इससे पहले दमोह की पहली पारी के 222 रनों के जवाब में छतरपुर की टीम ने अपनी पहली पारी में कल के स्कोर चार विकेट पर 118 रनों से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 53.1 ओवरों में 196 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए रजत पांडेय ने सर्वाधिक55, हर्षित चतुर्वेदी ने 48 और रवि श्रीवास ने 29 रनों का योगदान दिया। दमोह की ओर से नानक चौरसिया और सुजल पासु ने 4-4 विकेट लिए जबकि प्रभात पटेल और दीपचंद राय को 1-1 सफलता मिली। इसके बाद दमोह की टीम पहली पारी में 26 रनों की बढ़त के साथ अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए जब 54 ओवरों में 7 विकेट पर 168 रन बना लिए थे। और मैच का परिणाम आने की कोई संभावना नहीं देखते हुए अंपायरों ने दोनों कप्तानों की सहमति से मैच ड्रॉ समाप्त घोषित कर दिया। दूसरी पारी में दमोह के लिए शशांक रोहित ने 66 रनों की नाबाद पारी खेली। नानक चौरसिया 42 और राम नामदेव ने 20 रनों का योगदान दिया।

छतरपुर की ओर से अनिरुद्ध परमार ने 5 विकेट लिए जबकि रवि श्रीवास और श्रेष्ठ अरजरिया ने 1-1 विकेट लिया। पहली पारी में अर्धशतक लगाने के बाद 4 विकेट लेने वाले दमोह के कप्तान नानक चौरसिया मेन ऑफ दी मैच रहे।

खबरें और भी हैं...