पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मसीही आत्मिक सत्संग का प्रार्थना के साथ समापन

मसीही आत्मिक सत्संग का प्रार्थना के साथ समापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | स्वीडिश मिशन स्कूल परिसर में दो दिनी मसीही आत्मिक सत्संग के अाखिरी दिन 25 चर्चों के पास्टर सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य वक्ता रेव्ह के जे पौलुस ने बाइबिल से आत्मिक लाभ व परमेश्वर की शक्ति पर केंद्रित जानकारी श्रृद्धालुओं काे दी। कार्यक्रम में मसीह लोगों को सुबेन्द्र कनासिया पास्टर सेंट पीटर्स चर्च ने अंतिम प्रार्थना और आशीष वचन दिए। अक्षय याकूब ने बताया कि प्रतिवर्ष ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरूआत आत्मिक गीतों से हुई। सजेन्द्र कनासिया, एवेन, मधु मसीह ने गायन में जवानों का साथ दिया। संचालन उत्कर्ष इफ्राइम ने किया। कार्यक्रम वायएमसीए संस्था द्वारा आयोजित किया गया।

खबरें और भी हैं...