पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त, पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 26 पैसे हुआ महंगा

एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त, पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 26 पैसे हुआ महंगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सागर/भोपाल/नई दिल्ली

तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 26 पैसे महंगा किया। 16 जून 2017 से इनके दाम रोजाना तय किए जा रहे हैं। तब से एक दिन में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

शनिवार को हुई बढोतरी से रविवार को सागर में पेट्रोल 30 पैसे की वृद्धि के साथ 81.60 रुपए प्रति लीटर रहा। डीजल भी 30 पैसे बढ़कर 70.79 रुपए प्रति लीटर िबका। अब रविवार को हुई मूल्यवृद्धि के बाद सोमवार को पेट्रोल, डीजल के भाव में और बढ़ोतरी होगी। यदि कीमत बढ़ोतरी के पिछले सात दिन के आंकड़े देखें तो पेट्रोल, डीजल के भाव इस दौरान करीब 2 रुपए तक बढ़ गए हैं। सोमवार को भोपाल में पेट्रोल 82.20 और डीजल 71.42 रुपए प्रति लीटर बिकेगा।

इस तरह समझिए तेल का खेल और चुनाव का गणित

सागर में रविवार के रेट

पेट्रोल

81.60

डीजल

70.79

ये दाम आज

और बढ़ेंगे

देश में सबसे महंगा परभणी-हैदराबाद में

पेट्रोल : परभणी (महाराष्ट्र) में सबसे महंगा 85.77 रु. और पंजिम में सबसे सस्ता 70.26 रु. लीटर है।

सबसे सस्ते-महंगे में 15 रु. अंतर

क्रूड ऑयल... 2013 में 112 डॉलर प्रति बैरल था, अब 80 डॉलर है

दिल्ली में पेट्रोल 76.24 रु. का हो गया। पिछला रिकॉर्ड 14 सितंबर 2013 का था, जब कीमत 76.06 रु. थी। तब क्रूड 112 डॉलर/बैरल था। जो अभी 80 डॉलर के करीब है। कंपनियां इंटरनेशनल बेंचमार्क रेट के हिसाब से दाम तय करती हैं। 24 अप्रैल को पेट्रोल का बेंचमार्क रेट 78.84 डॉलर/बैरल था। यह 7.8% बढ़कर 84.97 डॉलर हो गया है।

डीजल : हैदराबाद में सबसे महंगा 73.45 रु. और पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता 63.35 रु. लीटर है।

सबसे सस्ते-महंगे में 10 रु. अंतर

सरकार चुप... एक्साइज ड्यूटी नौ बार बढ़ाई, एक बार घटाई

नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के दौरान जब क्रूड ऑयल के दाम घट रहे थे, सरकार ने 9 बार में पेट्रोल पर 11.77 रु. और डीजल पर 13.47 रु. एक्साइज बढ़ाई थी। क्रूड महंगा होने पर सिर्फ एक बार, अक्टूबर 2017 में ड्यूटी 2 रु. प्रति लीटर घटाई। रविवार को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने संकेत दिए कि पेट्रोल-डीजल पर ड्यूटी कम नहीं होगी।

तब 19 दिन तक नहीं बढ़ाए गए थे दाम

कंपनियों ने कर्नाटक चुनाव के दाैरान 24 अप्रैल के बाद 19 दिनों तक दाम नहीं बढ़ाए। 12 मई को वोटिंग हुई। 14 मई से कीमतें बढ़नी शुरू हुईं। तेल कंपनियां मार्जिन कर्नाटक चुनाव से पहले के स्तर पर ले गईं तो पेट्रोल 4.55 रु. तक और डीजल 4 रु. तक महंगा होगा।

खबरें और भी हैं...