पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सागर : फेल होने पर 12 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

सागर : फेल होने पर 12 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर| 12 वीं में फेल होने पर शाहपुर निवासी छात्रा साक्षी अहिरवार ने बुधवार सुबह बाथरूम में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी तब लगी जब परिजनों ने आधे घंटे तक बाथरूम का दरवाजा बंद रहने पर खिड़की से झांककर देखा। फंदे से उतारकर परिजन छात्रा को लेकर आनन-फानन में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार साक्षी 12 वीं की छात्रा थी, जो हाल ही में आए रिजल्ट में फिजिक्स और केमेस्ट्री विषय में फेल हो गई थी। रिजल्ट बिगड़ने पर परिवार के लोग दो दिन तक उसका ध्यान रखते रहे, लेकिन निराश छात्रा ने मौका मिलते ही अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

खबरें और भी हैं...