- Hindi News
- National
- बिल जमा न करने पर विधायक के भाई की होटल अौर सपा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे के शो रूम की बिजली कटी
बिल जमा न करने पर विधायक के भाई की होटल अौर सपा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे के शो-रूम की बिजली कटी
मप्र पूर्व क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने घरेलू कनेक्शंस के बकायादारों के बाद अब व्यवसायिक और औद्योगिक कनेक्शनों का बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
इस क्रम में बुधवार को कंपनी की टीम ने विधायक शैलेंद्र जैन के चचेरे भाई एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन की होटल सागर सरोज के पंप हाउस का कनेक्शन काट दिया। जैन पर करीब 90 हजार रुपए की रकम बकाया है जो वह बिलिंग डिस्प्यूट के नाम पर जमा नहीं कर रहे थे। कंपनी ने अगली कार्रवाई आटीआई रोड स्थित यादव ट्रैक्टर्स एजेंसी पर की। यहां का कनेक्शन समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गौरीसिंह यादव के बेटे सुरेंद्र यादव के नाम से से था।
जानकारी के मुताबिक 55 हजार रुपए का बकाया बिल सुरेंद्र द्वारा लंबे समय से जमा नहीं किया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक योगेश के बिजली बिल का कनेक्शन पहले भी काटा जा चुका है।
बिजली से कमाने- खाने वालों से वसूलना हैं 5 करोड़ रुपए : बिजली कंपनी के सिटी डिविजन के डीई एसके सिन्हा के अनुसार शहर में 4 हजार से अधिक ऐसे कनेक्शनधारी हैं जो बिजली का उपयोग कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल रूप में करते हैं। उनकी इससे आजीविका चलती है। लेकिन ये लोग 5 हजार या उससे अधिक की राशि बिल जमा करने को तैयार नहीं है। इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जो बीते एक साल से बिल की राशि अटकाएं हैं।
जब कभी दबाव बनाओ तो एकाध किस्त जमा कर देते हैं। ऐसे ही कनेक्शनधारियों के खिलाफ ये अभियान शुरू किया गया है।