ट्रैक्टर की चपेट मेें आया युवक, मौत
मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित गोलाकुआं इलाके में एक ट्रेक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटनाक्रम रात करीब 10.30 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय घटना हुई, उस समय बिजली कटौती चल रही थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर कुआं के पास से निकला। जो अरिहंत विहार कॉलोनी की तरफ जा रहा था। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर रुक गया। हम लोगों ने देखा कि ट्रैक्टर का ड्राइवर उतर कर दौड़कर भाग गया। ट्रैक्टर के पास गए तो उसके पहिए के पास एक व्यक्ति पड़ा था। इधर इस घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही माेतीनगर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक इस युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे।
साथ ही उसके पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं थे। इसलिए उसका शव अज्ञात के तौर पर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।