युवक ने बुजुर्ग का एटीएम बदलकर दूसरे खाते में ट्रांसफर किए 70 हजार
एटीएम से रकम निकालने में बुजुर्ग व्यक्ति की मदद करने के नाम एक अज्ञात युवक ने 70 हजार रुपए की ठगी कर अपने एकाउंट में ट्रांसफर कर लिए।
एसपी ऑफिस पहुंचे शिकायतकर्ता गरीबदास जैन उम्र 69 साल निवासी बड़ा बाजार का कहना है कि मैं मंगलवार को मैं तीन बत्ती स्थित एसबीआई के एटीएम पर बैलेंस देखने गया था। मुझे कम दिखाई देता है, इसलिए वहां मौजूद एक अज्ञात युवक ने कहा कि आप अपना एटीएम मशीन में डालिए मैं आपकी मदद करता हूं।
इसके बाद युवक ने मुझे स्क्रीन पर बैलेंस दिखाया और चालाकी से मेरा एटीएम कार्ड अपने पास रखकर मुझे दूसरा कार्ड दे दिया। अगले ही दिन यानी बुधवार को मुझे एसएमएस मिला कि मेरे एकाउंट से 70 हजार रुपए किसी अन्य व्यक्ति के एकाउंट में ट्रांसफर हो गए हैं। मैंने एसबीआई की सिविल लाइन शाखा में पूछताछ की।
जानकारी मिली कि यह रकम राजेश्वरी शर्मा के नाम से बने एकाउंट में ट्रांसफर हुई है। पुलिस का कहना है कि आवेदन को साइबर शाखा भेजा गया है।
भास्कर संवाददाता| सागर