पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दोबारा जेल जाने के डर से फरार आरोपी ने जहर खाया, मौत

दोबारा जेल जाने के डर से फरार आरोपी ने जहर खाया, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसीनगर के ओरैया गांव निवासी एक सजायाफ्ता युवक ने कैंट थानांतर्गत मेहर गांव के पास जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम मोहरसिंह (37) साल था। जानकारी के मुताबिक मोहरसिंह 11 साल 6 महीना की सजा काटकर ढाई साल पहले केंद्रीय जेल सागर से रिहा हुआ था। लेकिन जनवरी 2018 में हाईकोर्ट ने उसकी सजा बरकरार रखी। इसके बाद मोहरसिंह जेल जाकर बाकी की ढाई साल की सजा काटने के बदले फरार हो गया।

सरेंडर करने की तैयारी में था लेकिन जेल से डर गया

मोहरसिंह के परिजनों के अनुसार वह दो दिन पहले सरेंडर करने की बात कह रहा था। इसलिए वह अपने रिश्तेदार-परिचितों से मिलने के लिए भी गया था। मंगलवार को वह कैंट थानांतर्गत मेहर गांव में रहने वाले अपनी बहन व जीजा से मिलने के लिए रवाना हुआ लेकिन रास्ते में उसने एक ढाबा पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद उसने अपनी बहन को फोन कर इस बारे में जानकारी दी लेकिन जब तक उसे अस्पताल लाते उसकी मौत हो गई।

जेल की बदली व्यवस्थाओं से डरा हुआ था मोहरसिंह : मोहरसिंह के एक रिश्तेदार दिनेशसिंह का कहना था कि करीब 12 साल की सजा काटने के बाद वह ढाई साल की सजा काटने को लेकर काफी डरा हुआ था। उसका कहना था कि जब मैं जेल में था तब नियम-कानून काफी नरम थे। उस समय मैं वहां लंबरदार रहा था लेकिन अब मैं एक जूनियर कैदी की तरह वहां नहीं रह सकूंगा। मुमकिन है कि जेल के वर्तमान अधिकारी मुझे नया कैदी समझकर प्रताड़ित करें। हालांकि बाद में लोगों के समझाने पर वह दोबारा जेल जाने को तैयार हो गया। लेकिन अचानक हावी हुए डर के चलते उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में कैंट पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।

खबरें और भी हैं...