पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किड्स एकेडमी स्कूल का बोर्ड परीक्षा में शानदा प्रदर्शन

किड्स एकेडमी स्कूल का बोर्ड परीक्षा में शानदा प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर| किड्स एकेडमी हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया।

कक्षा 10वीं की साक्षी जैन 96.2, अनुष्का तिवारी 93.2, मैकल पटैल 92.4 स्कूल मैरिट में आए। साथ ही कक्षा 12वीं में मधुर जैन 87.6 (मैथ्स), कु. पूजा कटारया 86.8 (कामर्स), कु. आयुषी सैनी 86.2 (बायोलाजी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शासन की योजनाओं के तहत कक्षा 12वीं के 35 छात्र छात्राओं ने लैपटॉप एवं 40 ने उच्च शिक्षा हेतु नि:शुल्क शिक्षा की पात्रता प्राप्त की। किड्स एकेडमी के चेयरमेन प्रो. आरडी श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं, प्राचार्य, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी। एकेडमी की प्राचार्या डॉ. स्वाति श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा स्टॉफ विगत कई वर्षों से छात्रों की क्षमता अनुसार बेहतर से बेहतर करने की प्रेरणा देते हुए उच्च कोटि का प्रदर्शन देने में सफल रहा है।

खबरें और भी हैं...