- Hindi News
- National
- तीर्थ दर्शन योजना... रामेश्वरम्, द्वारिकाधीश, बेलंगनी चर्च के लिए बुलाए आवेदन
तीर्थ दर्शन योजना... रामेश्वरम्, द्वारिकाधीश, बेलंगनी चर्च के लिए बुलाए आवेदन
तीर्थ दर्शन योजना... रामेश्वरम्, द्वारिकाधीश, बेलंगनी चर्च के लिए बुलाए आवेदन
सागर | जिले के तीर्थयात्री रामेश्वरम्, द्वारिकाधीश एवं बेलंगनी चर्च की तीर्थयात्रा पर जाएंगे। तीर्थ दर्शन योजना नोडल अधिकारी ने बताया कि इच्छुक तीर्थयात्रियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। रामेश्वरम् यात्रा के लिए 18 मई, द्वारिकाधीश के लिए 26 मई और बेलंगनी चर्च के लिए 5 जून तक आवेदन जमा होंगे। योजना के लिए अपात्र व्यक्ति या जिन व्यक्तियों ने पूर्व में तीर्थयात्रा का लाभ प्राप्त कर लिया है, वे आवेदन न करें। गौरतलब है कि सागर जिले के तीर्थयात्री 5 जून को रामेश्वरम्, 11 जून को द्वारिकाधीश और 21 जून को बेलंगनी चर्च की तीर्थयात्रा पर जाएंगे। तीर्थयात्रा पर जाने के लिए नगर निगम आयुक्त को आवेदन करना होगा।