पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भागवत कथा की कलशयात्रा निकली

भागवत कथा की कलशयात्रा निकली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | पशुपति नाथ मंदिर में पुरुषोत्तममास के पवन पर्व पर संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ किया गया।

पंडित शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि सप्त दिवसीय कथा की कलश यात्रा बुधवार को सुबह 9बजे मंदिर प्रांगण से शुरू होकर बालक हिल्स, सत्संग भवन होते हुए मंदिर परिसर में समापन हुई। बग्गी,घोड़ा,बैंड और विशाल जन समूह के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कथा व्यास सुश्री आस्था मिश्रा भारती ने कथा के प्रथम दिवस भागवत के महात्म्य का विस्तृत प्रसंग सुनाया। कथा का समय प्रतिदिन 3 बजे से 6 बजे तक है। कलश यात्रा में अखिलेश शर्मा, आरपी मिश्रा, एमके चौबे, एमसी दुबे, आरपी श्रीवास्तव, प्रशांत अग्रवाल, संतोष उपाध्याय, बसंत चौरसिया, डब्बू गर्ग, शेखर तिवारी, शिखरचंद चौरसिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...