समर कैंप: रंगकर्मी ने बच्चों को सिखाए अभिनय के गुर, रसों की व्याख्या की
भारतीय नाट्य कला मंच एवं चित्रांश प्ले एंड फाउन्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में समर कैम्प 2018 का आयोजन किया जा रहा है। इस समर कैम्प का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभाओं को उजागर करना है। लेखक केशव द्वारा लिखित हास्य नाटक (जादूगर) का अभ्यास मनीष बोहरे व रोहित रजत के निर्देशन में किया जा रहा है।
संस्था प्राचार्य स्मिता श्रीवास्तव ने कहा कि कैम्प में विभिन्न कलाविदों का मार्गदर्शन प्रशिक्षणार्थियों को दिलाना का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ रंगकर्मी शिव पाठक मुम्बई द्वारा अभिनय की बारीकियां सिखाई जा रहीं हैं। पाठक ने बताया कि किसी भी चरित्र को अपने में ढालना या उसमें ढल जाना ही अभिनय है। उन्होंने फेस एक्सप्रेशन, बाॅडी मूवमेंट्स आदि के समागम को ही एक्टिंग बताई। इसके साथ ही रसों की व्याख्या करते हुए उन्होंने उच्चारण भी सिखाया। अभिनय के साथ नृत्य का प्रशिक्षण रजनी दुबे व नीलेश सोनी ने दिया। जिसमें आगामी समय में पश्चिमी, लोक, परंपरागत व शास्त्रीय नृत्यों के विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन समर कैम्प में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों को प्राप्त होगा। समर कैप में जल्द ही केलेग्राफी (हिन्दी/अंग्रेजी) का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। समर कैम्प में अथर्व राय, अन्या भट्ट, यश दिवाकर, लक्ष्य सेन, काव्या शिवहरे, अनुष्का वर्मा , चारू वर्मा, अवनी सेन, अमन सेन, आरूषी राय, पार्थ श्रीवास्तव, श्यामभवी मिश्रा आदि बच्चे नृत्य व अभिनय का प्रशिक्षण ले रहें है।
भास्कर संवाददाता | सागर