पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राहक पंचायत ने किया वॉलमार्ट फ्लिप कार्ट को खरीदने का विरोध

ग्राहक पंचायत ने किया वॉलमार्ट-फ्लिप कार्ट को खरीदने का विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट द्वारा भारतीय कॉमर्स कंपनी फ्लिप कार्ट को खरीदने का अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला सागर ने विरोध किया है। जिला संयोजक संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि भारत सरकार ने खुदरा व्यापार में एफआईडी पर रोक लगा रखी है। मुख्यत: वॉलमार्ट चीनी सामान का अमेरिका में विक्रय करने वाली कंपनी है। इसके आने से मुनाफा अमेरिका और रोजगार चीन में जाएगा। कम कीमत पर माल खरीद कर ऊंचे भाव पर उपभोक्ताओं को बेचने से देश के लाखों व्यापारियों का रोजगार छिन जाएगा। वॉल-मार्ट, फ्लिपकार्ट के 70% शेयर आज खरीद रहा है।

कंपनी फ्लिपकार्ट को खरीदकर, भारतीय खुदरा व्यापार में चोर दरवाजे से देश में आ रही है। इससे भारतीय बाजार चीनी सामान का केंद्र बन जाएगा, जो हमारे सपने मेक इन इंडिया को समाप्त कर देगा। वही ग्राहक के साथ खुदरा व्यापारी व छोटे उद्योग हानि में पहुंचेगी।

खबरें और भी हैं...