पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राहतगढ़ बस स्टैंड से पुलिस ने जब्त की 2 लाख रुपए की ब्राउन शुगर

राहतगढ़ बस स्टैंड से पुलिस ने जब्त की 2 लाख रुपए की ब्राउन शुगर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | मोतीनगर पुलिस ने राहतगढ़ बस स्टैंड पर खड़े तीन युवकों से 2 लाख रुपए की ब्राउन शुगर जब्त की है। ये युवक किसी अज्ञात व्यक्ति को माल की डिलीवरी देने आए थे, तभी उन्हें पुलिस दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक युवकों की पहचान संदीप तिवारी(22) निवासी मुंगावली और रविंद्र ठाकुर (22) व सत्येंद्र उर्फ सत्तू (20) दोनों निवासी गांव तेवड़ा थाना खुरई के रूप में हुई है। मोतीनगर थाना प्रभारी अनिलसिंह मौर्य का कहना है कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनके पास से मिले इस नशीले पदार्थ की मात्रा करीब 9.5 मिलीग्राम है। इन लोगों से यह जानकारी निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं कि ये लाेग इसे कहां से लाए थे और किसे डिलीवरी देने वाले थे। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई जारी थी।

खबरें और भी हैं...