पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीते तीन साल के मुकाबले इस बार मई का आधा महीना कम तपा, 20 से बढ़ेगी गर्मी

बीते तीन साल के मुकाबले इस बार मई का आधा महीना कम तपा, 20 से बढ़ेगी गर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | मई महीने में भले ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। लेकिन बीते चार सालों के मुकाबले इस बार का तापमान 15 मई तक 45 डिग्री को पार नहीं कर पाया है। 2017, 2016 और 2015 में तेज गर्मी का असर 1 से 15 मई तक के बीच देखा गया है। लेकिन मौजूदा साल इस अवधि में 12 और 13 मई को अधिकतम पारा 44 को क्रास नहीं कर पाया है। मौसम विभाग की माने तो तेज और तीखी गर्मी का असर इस सप्ताह से दिखाई देने लगेगा। नौपता में अधिकतम तापमान 45 को पार कर सकता है।

बुधवार को जहां सुबह से ही तेज धूप की चुभन बढ़ने लगी थी। वहीं शाम होते होते हल्की बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान जहां 42.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 ज्यादा दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक कम रहा। उधर, दिन की आर्द्रता का प्रतिशत 31 और शाम की आर्द्रता 16 प्रतिशत रिकॉर्ड में ली गई है।

बुधवार को शहर में हुई हल्की बारिश ने मौसम को किया सुहावना

साल वार मई महीने का अधिकतम तापमान

16 मई 2018 42.7 डिग्री

27 मई 2017 45.1 डिग्री

20 मई 2016 46.4 डिग्री

19 मई 2015 46.2 डिग्री

29 मई 2014 44.7 डिग्री

21 मई 2013 45.0 डिग्री

31 मई 2012 45.8 डिग्री

मई में बारिश के

दिन भी घटे

2018 - 16 मई को हुई बारिश

2017 - 11, 11, 13, 20, 29, और 30 मई को हुई बारिश

2016 - 3 से 7 मई तक लगातार, 10, 26, 30 और 31 मई को हुई बारिश

2015 - 14, 16 और 27 मई को हुई बारिश।

2014 - 4 और 5 मई को हुई बारिश

(आंकड़े मौसम विभाग के अनुसार)

खबरें और भी हैं...