पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मकरोनिया आरओबी और रोड चौड़ीकरण की शुरुआत, कानपुर व 3 जिलों की राह होगी आसान

मकरोनिया आरओबी और रोड चौड़ीकरण की शुरुआत, कानपुर व 3 जिलों की राह होगी आसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर-बंडा रोड एनएच-86 और रेलवे गेट नंबर-30 पर बनने वाला बहुप्रतीक्षित मकरोनिया रेलवे ओवर ब्रिज और मकरोनिया से बहेरिया तक 4.5 किमी लंबी रोड के चौड़ीकरण का बुधवार को भूमिपूजन हुआ। इस आरओबी के बनने से पूरे संभाग को फायदा होगा। सागर से कानपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ व पन्ना आने जाने वालों को रेलवे फाटक बंद होने पर अंडरब्रिज के नीचे से गुजरने का जोखिम नहीं उठाना होगा। लोग यहां लगने वाले लंबे जाम से भी बचेंगे। आरओबी की लागत 25.69 करोड़ और रोड चौड़ीकरण 15.4 करोड़ की लागत से होने जा रहा है।

भूमिपूजन समारोह के संबोधित करते हुए नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि यह आरओबी मकरोनिया के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं रेल मंत्री से दिल्ली जाकर कई बार भेंट की। पूर्व सांसद भूपेंद्र सिंह व वर्तमान सांसद लक्ष्मीनारायण यादव ने इस ब्रिज को मंजूर कराने में सहयोग किया। ब्रिज 1 साल में बनकर तैयार हो जाएगा। दो बड़े होटल, मैरिज गार्डन से इस रोड पर आवागमन का अत्यधिक दबाव के कारण जाम की स्थिति बन रही थी। यह रोड 12 मीटर चौड़ी होने से जाम से राहत मिलेगी। विकास के नए आयाम तय कर रहा है। सांसद प्रतिनिधि सुधीर यादव ने राहतगढ़ रेलवे फाटक के ब्रिज की डिजाइन बदलने पर उसकी दुर्दशा का जिक्र करते हुए कहा कि हर ब्रिज के साथ कोई न कोई कहानी चलती है। विदिशा को 12 साल के इंतजार के बाद आरओबी मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पीएम आवास के 51 हितग्राहियों को प्रथम किस्त राशि 1-1लाख रुपए के स्वीकृति पत्र, 52 कन्याओं के परिजनों को एनएससी तथा 94 हितग्राहियों को आवासीय पट्टे बांटे गए। इस दौरान शैलेष केशरवानी, अनुराग प्यासी, हरिओम केशरवानी, एसडीएम एलके खरे, नपा उपाध्यक्ष मणीलता सिंह, बलवंत सिंह, राजा रिछारिया, मिश्रीचंद गुप्ता, सीएमओ आरसी अहिरवार, आलोक केशरवानी, तुलसीराम पाण्डेय आदि मौजूद थे।

भूमिपूजन करते हुए विधायक।

भास्कर संवाददाता | सागर

मिनटों में पहुंचेंगे पैराडाइज से दीपाली होटल

एनएच के अधिकारियों ने बताया कि आरओबी सागर तरफ सागरश्री हॉस्पिटल के पास से शुरू होकर छतरपुर की तरफ टाटा मोटर्स के शो-रूम के नजदीक समाप्त होगा। इसके बनने से होटल पैराडाइज से होटल दीपाली तक पहुंचने में लोगों को महज 3-4 मिनट लगेंगे। अभी रेलवे गेट बंद होने पर यहां वाहनों को एक घंटे तक जाम लगा रहता है। अंडरब्रिज से जोखिम उठाते हुए आने-जाने पर आधा घंटा बर्बाद हो जाता है।

ऐसा होगा सागर का दूसरा रेलवे ओवर ब्रिज

25.69 करोड़ की लागत से 1095 मीटर लंबा बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज

15.4 करोड़ की लागत से मकरोनिया से बहेरिया तक 12 मीटर चौड़ी होगी रोड

374.343 मीटर छतरपुर तरफ रहेगी एप्रोच रोड।

364.057 मीटर सागर तरफ रहेगी एप्रोच रोड।

101.60 मीटर रेलवे पार्ट रहेगा

108.361 मीटर हिस्सा एफआरएल यानी फिनिस्ड रोड लेवल रहेगा।

153 मीटर में 06 स्पॉन बनेंगे छतरपुर तरफ।

102 मीटर में 04 स्पॉन बनेंगे सागर तरफ।

छतरपुर की ओर टाटा मोटर्स शोरूम के पास

सागर की ओर सागर श्री हॉस्पिटल के पास तक

खबरें और भी हैं...