पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदौर में व्यापमं घोटाले के आरोपी डॉ. सागर के बंगले प्लॉट पर ईडी ने लिया कब्जा

इंदौर में व्यापमं घोटाले के आरोपी डॉ. सागर के बंगले-प्लॉट पर ईडी ने लिया कब्जा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर |व्यापमं घोटाले के मुख्य आरोपी डॉ. जगदीश सागर के स्कीम 94, सेक्टर ए स्थित दो बंगले और दो प्लॉट पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) इंदौर ने बुधवार को कब्जा ले लिया। टीम ने चारों संपत्तियों पर ईडी के कब्जे के बोर्ड लगा दिए। दोनों बंगले आमने-सामने बने हुए हैं, वहीं दोनों प्लॉट भी बंगले के पास ही हैं। इन संपत्तियों की बाजार कीमत तीन करोड़ से ज्यादा है। संपत्ति पर कब्जे के लिए ईडी के अधिकारी, पुलिस बल के साथ दोपहर में ही पहुंच गए थे, लेकिन डॉ. सागर ने चार-पांच घंटे तक दरवाजा ही नहीं खोला। घर में परिजन के होने के चलते टीम भी बाहर इंतजार करती रही। बाद में मुश्किल से परिजनों ने दरवाजा खोला।

खबरें और भी हैं...