पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मां हरसिद्धी ललिता धाम में हुआ रात्रि जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु

मां हरसिद्धी ललिता धाम में हुआ रात्रि जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जय मां हरसिद्धि ललिता धाम बाल्मीकि समाज कल्याण समिति द्वारा शास्त्री वार्ड में आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात थिरके। उज्जैन से आए मुख्य अतिथि बालयोगी संत उमेशनाथ महाराज, विधायक शैलेन्द्र जैन, शिवसेना उपप्रमुख पप्पू तिवारी और राजेश मनवानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही ललिता धाम में माता रानी की आरती की गई। समिति अध्यक्ष अंकित सनकत ने बताया 18 वां वर्ष पहले महर्षि वाल्मीकि की स्थापना बालयोगी उमेशनाथ महाराज के कर कमलो से की गयी थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा की माँ के धाम में आकर मैं धन्य हो गया। बालयोगी उमेशनाथ ने कहा वाल्मीकि समाज सनातन धर्म पर चलता है। सनातन धर्म खतरे में है। भारत भूमि में सभी जातियों ने सनातन धर्म को आराध्य माना है यही कारण है की यहा की जनता इतने बड़े स्तर पर रात्रि जागरण में शामिल होती है। यहां आकर वह अपनी मुराद पूरी करती है। उम्मीद करता हूं राकेश सनकत आगे भी यह कार्यक्रम जारी रखेंगे। कार्यक्रम मेें सिंधी समाज के राजेश मनवानी के समाज से जुडे़ कार्यो को सराहा गया। कार्यक्रम की शुरूआत विजय लालवानी के भजनों हुई। वही मुकेश टांक ने ललिता देवी के भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध किया। जबलपुर आर्केस्ट्रा की कलाकार शिखा पंडित ने माता रानी के गीतों से दर्शको को भावविभोर कर दिया। वहीं कन्याओं ने गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी। आयोजन समिति के राकेश, रविशंकर, हेमंत मछंदर, सचिन घेचेरे, सुनील घेचेरे द्वारा अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ज्ञानचंद कुकरेजा, विक्रम सोनी, देवेंद्र खटीक, सुनील मनवानी, सनी शुक्ला, सुरेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे।

भास्कर संवाददाता | सागर

मंदिर समिति ने किया शाल श्रीफल से गुरुवर का सम्मान
सागर. बाल्मीकि समाज मंदिर समिति ने कटरा में उज्जैन से आए बाल योगी उमेशनाथ महाराज काे शाल, श्रीफल स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद हुए सत्संग में याेगी ने बाल्मीकि को सृष्टि का रचनाकार बताते हुए कहा कि भगवान बाल्मीकि त्रिकालदर्शी हैं। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष राम दास वैद्य, महेश करोसिया, एचबी हारिया, सुदामा मछंदर, अमित कछवाहा, सुरेंंद्र चौहान, सुदेश सनकत, कुलदीप, राजेंद्र सनकत, पुजारी कुलदीप वैद्य, वीरेंद्र करोसिया, यशवंत आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...