पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

आयोजन... सेन महाराज की जयंती पर महाआरती हुई

सागर | संत शिरोमणि सेन महाराज का जन्मोत्सव शुक्रवार को शहर और मकरोनिया में युवा सेन समाज की अगुवाई में धूम धाम से मनाया गया। जन्मोत्सव महोत्सव में सेन समाज मंदिर में संत शिरोमणि सेन महाराज की महाआरती हुई। संजीवनी बाल आश्रम में भोजन कराया गया। स्वजातीय भोज के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या में गायक धनीराम सेन ने भजन गाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता निशांत सेन, ब्रिजेंद्र सेन ,राकेश सेन और संचालन महेंद्र सेन ने किया। कार्यक्रम में राजा सेन, आशीष, नरेश, मोनू ,मनीष, राजेंद्र, शुभम, देवेंद्र, किशन सेन, राजशेखर सेन, अजय सेन, डा. राजू सेन, श्रीकांत सेन, संतोष सेन आदि शामिल थे।

साहयसाह... पाठक मंच गोष्ठी में होगी अनुवाक पर चर्चा

सागर | साहित्य अकादमी मप्र संस्कृति परिषद की सागर इकाई पाठक मंच की मासिक समीक्षा गोष्ठी शनिवार को शाम 4 बजे सिविल लाइन स्थित जेजे इंस्टिट्यूट में होगी है।डॉ.हरी सिंह गौर केन्द्रीय ‌वि.वि.सागर के संस्कृत विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. कुसुम भूरिया दत्ता के मुख्य आतिथ्य तथा संस्कृत विद्वान डॉ. आर आर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में संस्कृत विद्वान आचार्य डॉ. कृष्णकांत चतुर्वेदी के निबंध संग्रह “अनुवाक्” पर विवि में संस्कृत के सहायक प्राध्यापक डॉ.नौनिहाल गौतम अपना समीक्षा लेख प्रस्तुत करेंगे।

पीजी विद्यार्थियों ने किया फील्ड विजिट, सीखे जैविक खेती के गुण
सागर | डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के पीजी साइंस के विद्यार्थियों ने गुरूवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आयोग संस्था के तहत जैविक खेती को लेकर तिली गांव की फील्ड विजिट की। विजिट के दौरान विद्यार्थियों को आॅर्गेनिक फार्मिंग की जानकारी दी गई और वर्मीकॉम्पोस्टिंग के गुण सिखाए गए। विवि में संचालित आॅर्गेनिक फार्मिंग पर आधारित एडआॅन कोर्स में लगभग 50 विद्यार्थियों के प्रवेश दिया गया है। नोडल अधिकारी डॉ श्वेता यादव ने बताया कि विवि सागर ने अप्रैल 2017 में राष्ट्रीय ग्रामीण आयोग संस्था भारत सरकार के साथ अनुबंध किया था। जिसमें दोनों संस्थान की प्राथमिकता ग्रामीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार की प्रशिक्षण और शोध के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। जिससे विधार्थी ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक विकास, आर्थिक विकास, उद्यमिता विकसित कर सकें। विवि की ओर प्रमाण पत्र आधारित एड ऑन कोर्स के तहत एमबीए विभाग और वनस्पति विभाग द्वारा एक-एक कोर्स की शुरूआत की गई है। इस मौके पर वर्मीकम्पोस्ट परियोजना प्रोग्राम आफिसर निशांक शर्मा, आशुतोष विश्वकर्मा,एनसीआरआई शोधार्थी श्यामसुंदर पटैरिया आदि शामिल रहे।

विवि में तीन सप्ताह तक मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती, हर दिन होंगे कार्यक्रम
सागर | डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में बाबा साहब अंबेडकर की जन्‍म जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल से 05 मई तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें आमंत्रित विद्वान वक्‍ताओं द्वारा व्‍याख्‍यान, शोध छात्रों के मध्‍य तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता, छात्रों के मध्‍य निबंध प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित होंगी। साथ ही ग्रामीण जागरुकता, पर्यावरण जागरुकता, स्‍वच्‍छता आदि विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समापन समारोह के अवसर पर पुरस्‍कार और प्रमाण-पत्रों का वितरण सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री द्वारा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की यह रुप रेखा शुक्रवार को समाजशास्त्र विवि में आयोजित एक बैठक के दौरान बनाई गई।

आयोजन... संजय ड्राइव पर कल होगी राहगीरी
सागर | रविवार को सुबह संजय ड्राइव पर राहगीरी में बच्चे, युवा और सीनियर सिटीजन एक साथ शामिल होंगे। बच्चे गायन , डांन्स ,मिमिक्री में सहभागिता करेंगे। राहगीरी सोशल ग्रुप के बंटी जैन और भावेश दर्जी राहगीरी में शामिल प्रतिभाशाली बच्चों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित होंगे।

हयस... कायस्थ महासभा की 15 अप्रैल को बैठक

सागर. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे बाघराज मंदिर गली स्थित नए मंगल भवन में आयोजित की गई है। प्रवक्ता गणेश श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें 22 अप्रैल को देव चित्रगुप्त भगवान प्राकट्योत्सव पर मकरोनिया से प्रारंभ होने वाली शोभायात्रा की तैयारी पर चर्चा होनी है। बैठक में महासभा के प्रदेशाध्यक्ष, पीडी श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। 22 अप्रैल को ही मंगल भवन का लोकापर्ण होगा।

खबरें और भी हैं...