पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सागर विवि में पत्रकारिता के पूर्व छात्रों की एलुमिनी मीट आज से

सागर विवि में पत्रकारिता के पूर्व छात्रों की एलुमिनी मीट आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाॅ. हरिसिह गौर केंद्रीय विवि के संचार एवं पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई पूरी कर देशभर के समाचार पत्रों, इलेक्ट्रानिक मीडिया और वेब पोर्टल में काम कर विवि का नाम रोशन करने वाले पूर्व छात्रों का मिलन शनिवार को होगा।

दो दिवसीय इस एलुमिनी मीट में किसी एक सत्र नहीं बल्कि विभाग के स्थापना वर्ष 1983 से अभी तक के पूर्व छात्र इस आयोजन में शामिल होंगे। समारोह में प्रमुख रूप से विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. केजी मिसर, प्रो. प्रदीप कृष्णात्रे, दविंदर कौर उप्पल भी शामिल होंगे। इसके अलावा दैनिक भास्कर के सैटेलाइट नेशनल एडिटर शिव कुमार विवेक, मप्र माध्यम के प्रधान संपादक पुष्पेंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजेश सीरोठिया, द वीक के विशेष संवाददाता दीपक तिवारी, सहारा से मुकेश कुमार, एबीपी न्यूज से ब्रजेश राजपूत, आईबीसी 24 के प्रदेश हेड अजय त्रिपाठी, बंसल न्यूज के हेड शरद द्विवेदी, एनडीटीवी से सूर्यकांत पाठक, सत्या शिवरमन और देशभर के तमाम मीडिया संस्थानों में कार्यरत और पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के पदों पर नियुक्त पूर्व छात्रों का समागम होगा।

दिन में व्याख्यान और शाम को सांस्कृतिक आयोजन : समारोह का आयोजन विवि की जवाहर लाल नेहरू लाइब्रेरी के सेमिनार हॉल में किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो. आरपी तिवारी करेंगे। इस दौरान रजिस्ट्रार विवेक दुबे भी शामिल रहेंगे। उद्घाटन के बाद व्याख्यान सत्र होगा। दोपहर बाद दूसरे सत्र में 1983 से 2000 के सत्र के पूर्व छात्र अपना परिचय देंगे। रात में 8 से 11 बजे तक पथरिया स्थित ईको पार्क में सांस्कृतिक संध्या होगी। मीट का समापन रविवार को होगा। आयोजन समिति में शैलेंद्र ठाकुर, वीनू राणा, प्रदीप पाठक, डॉ. विवेक तिवारी, रजनीश जैन, डॉ. अनिल पुरोहित, राहुल सिलाकारी, सुदेश तिवारी और आशीष ज्योतिषी आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...