- Hindi News
- National
- पीईबी: परीक्षा से पहले बदले नियम, हिंदी की जगह अंग्रेजी के आवेदकों को दिया मौका
पीईबी: परीक्षा से पहले बदले नियम, हिंदी की जगह अंग्रेजी के आवेदकों को दिया मौका
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने ग्रुप 2 के तहत सहायक ग्रेड 3 व स्टेनोग्राफर भर्ती नियमों में अचानक परिवर्तन कर दिया। इससे परीक्षा के लिए सीपीसीटी हिंदी में उत्तीर्ण आवेदक पात्र नहीं होंगे। जिले के दो हजार से अधिक ऐसे आवेदक हैं, जिन्होंने सीपीसीटी हिंदी में पास की है। 4 अप्रैल को पीईबी ने अपनी वेबसाइट पर ग्रुप दो परीक्षा में संशोधन की सूचना अपलोड की, जिसमें केवल सीपीसीटी अंग्रेजी के आवेदकों को अवसर दिया जा रहा है।
अब तक हुई परीक्षाओं में सिर्फ सीपीसीटी ही था अनिवार्य : अब तक सहायक ग्रेड तीन, स्टेनोग्राफर, एएसआई, एलडीसी समेत कई परीक्षाओं में केवल कम्प्यूटर प्रोफिसिएंसी सर्टिफिकेशन टेस्ट (सीपीसीटी) पास मांगा जाता है। इसमें अंग्रेजी के साथ हिंदी से सीपीसीटी पास आवेदक शामिल होते थे। हाल ही में आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा में भी सीपीसीटी मांगा गया था, जिसमें सीपीसीटी हिंदी वाले आवेदक भी शामिल हुए थे। अब पीईबी ने ग्रुप दो की परीक्षा में परिवर्तन कर दिया है। इस कारण हिंदी सीपीसीटी वाले वे आवेदक परेशान हैं, जिन्होंने फार्म भर दिए हैं।
फॉर्म भरे जाने के बाद बदले नियम : सीपीसीटी हिंदी वाले आवेदकों ने 24 से लेकर 3 अप्रैल तक फार्म भरे थे। उस समय परीक्षा में सीपीसीटी हिंदी को मान्य किया गया था। 3 अप्रैल तक 40 हजार आवेदकों ने 570-570 रुपए फीस भी दी। 4 अप्रैल को संशोधन के बाद केवल अंग्रेजी सीपीसीटी वाले आवेदकों को योग्य माना गया। इस कारण लगभग 10 हजार सीपीसीटी हिंदी वाले आवेदक बाहर हो गए। इन सभी ने परीक्षा फीस के रूप में 570-570 रुपए जमा किए तथा साल भर इस परीक्षा की तैयार की।
Ãस्टेनो टाइपिस्ट, सहायक ग्रेड तीन सहित सभी परीक्षाओं में पीईबी सीपीसीटी हिंदी को मान्य करती है, लेकिन इस बार ग्रुप दो परीक्षा का विज्ञापन जारी होने के बाद अचानक इसमें परिर्वतन किया गया है। यह हमारे साथ अन्याय है। - अंकित मिश्रा, शिकायतकर्ता
Ãकई विभागों के लिए सहायक ग्रेड एक, तीन, स्टेनो टाइपिस्ट पदों के लिए इस बार हिंदी एवं अंग्रेजी सीपीसीटी मान्य किया है। यह हमारा नहीं बल्कि विभागों का निर्णय है। हम तो सिर्फ परीक्षा कराते हैं। - एकेएस भदौरिया, परीक्षा नियंत्रक, पीईबी