पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विभाग के खिलाफ छपी खबरों पर विभाग प्रमुख को ऑनलाइन स्पष्टीकरण देना होगा

विभाग के खिलाफ छपी खबरों पर विभाग प्रमुख को ऑनलाइन स्पष्टीकरण देना होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर| सरकारी विभागों के प्रमुखों को अब उनके विभाग के खिलाफ समाचार पत्रों में छपने वाली खबरों के संबंध में ऑनलाइन स्पष्टीकरण देना होगा। इसके साथ ही बताना होगा कि खबर में जो विसंगति उजागर की गई है उसके लिए कौन जिम्मेदार है। मध्यप्रदेश जनसंपर्क संचालनालय ने सरकारी विभागों के खिलाफ अखबार में प्रकाशित होने वाले नकारात्मक समाचारों के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसके जरिए कमिश्नर, कलेक्टर और विभाग प्रमुख को नेगेटिव न्यूज की डिजिटल इमेज ऑनलाइन भेज दी जाएगी। विभाग प्रमुख को खबर के विषय में स्पष्टीकरण देना होगा। यह सुनिश्चित करना होगा कि खबर में जो मुद्दे उठाए गए हैं, उसकी वजह क्या है और जिम्मेदार कौन है।

Ãसरकारी विभागों में विसंगतियों, घपलों इत्यादि के समाचार प्रकाशित होने से शासन की छवि धूमिल होती है। कई बार विभागीय स्तर पर जांच या उचित कार्रवाई नहीं हो पाती है। शासन की मंशा है कि यदि समाचार में लिखी बातें सत्य हैं तो संबंधित पर कार्रवाई जरूर हो। - पी. नरहरि, आयुक्त, जनसंपर्क संचालनालय

खबरें और भी हैं...