आज 40 डिग्री पार कर सकता है दिन का तापमान
सागर | सोमवार को तेज हवा न चली तो दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। रविवार को मौसम का मिजाज पिछले दिनों जैसा ही रहा। दोपहर तक रही तेज धूप, इसके बाद बादलों से छांव की स्थिति बनी रही। शाम को शहर के कुछ क्षेत्रों जरा सी बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान पिछले दिन की तुलना में 1.5 डिग्री बढ़ने से 40 डिग्री के नजदीक है।