अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की 22 को शोभायात्रा
सागर | अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक रविवार को बाघराज मंदिर के पास स्थित नए मंगल भवन में आयोजित हुई है। इसमें भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्योत्सव पर 22 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। शोभायात्रा मकरोनिया स्थित केंद्रीय विद्यालय -2 से प्रारंभ होगी। इसके लिए 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे कायस्थ समाज विद्यालय के नजदीक एकत्र होगा। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए संजय ड्राइव से नए मंगल भवन पहुंचेगी। जहां भगवान सत्य नारायण की कथा के बाद कायस्थ समाज तैयारी पर चर्चा होनी है। वहीं बड़ा जीना चित्रगुप्त मंदिर में सुबह 7 बजे भगवान का अभिषेक होगा। बैठक में महासभा प्रदेशाध्यक्ष, पीडी श्रीवास्तव, अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, एमपी खरे, गणेश श्रीवास्तव सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।