ट्रेन में महिला का बैग चोरी
सागर | भोपाल-बिलासपुर ट्रेन में सागर स्टेशन पर चढ़ी एक महिला का बैग चोरी हो गया। इसमें मोबाइल, नगदी समेत जेवर और अन्य कीमती सामान था। रिपोर्ट विदिशा जीआरपी में की गई है। शून्य पर प्रकरण कायम कर केस डायरी सागर भेज दी गई है। दीपक विश्वकर्मा ने बताया कि 12 अप्रैल को उनकी बहन मंजूलता विश्वकर्मा सागर स्टेशन से विदिशा जाने के लिए भोपाल-बिलासपुर ट्रेन में चढ़ ही रही थीं, तभी उनका पर्स अज्ञात बदमाश ने चुरा लिया।