पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलवे पार्किंग में रखी कार में तोड़ फोड़, पुलिस ने केस तक दर्ज नहीं किया

रेलवे पार्किंग में रखी कार में तोड़-फोड़, पुलिस ने केस तक दर्ज नहीं किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | रेलवे पार्किंग में रखी एक कार में तोड़फोड़ और सामान गायब होने को लेकर की गई शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अब तक एफआइआर भी दर्ज नहीं की है। शिकायककर्ता डा. अभिषेक जैन द्वारा फिर से कोतवाली में शिकायत किए जाने पर 14 दिन बाद पुलिसकर्मी सिर्फ मौके पर नक्शा बनाने के लिए पहुंचे। विवि में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डा. जैन ने बताया कि अपनी कार एमपी 15 बीए 1439 रेलवे पार्किंग में छोड़कर तीर्थ दर्शनों के गए थे, जब वे वापस लौटे तो उनकी कार में तोड़फोड़ कर कुछ कीमती सामान भी निकाल लिया गया था।

खबरें और भी हैं...