पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आज, बोनस के 200 रु. प्रति क्विं. मिलेंगे

जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आज, बोनस के 200 रु. प्रति क्विं. मिलेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
28 हजार किसानों के खातों में 45.29 करोड़ रुपए किए जाएंगे ट्रांसफर

भास्कर संवाददाता | सागर

जिला स्तरीय किसान सम्मेलन सोमवार को दोपहर 12 बजे से खुरई रोड स्थित कृषक उपज मंडी में होगा।

इसमें मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में पिछले वर्ष खरीदे गए गेहूं तथा धान की 200 रुपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। कृषक प्रोत्साहन राशि प्रमाण-पत्र वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव होंगे। अध्यक्षता सांसद लक्ष्मीनारायण यादव करेंगे। जिले के 27 हजार 328 किसानों के खातों में 45 करोड़ 29 लाख 08 हजार 646 रुपए गेहूं के प्रोत्साहन के एवज में दिए जाएंगे।

वहीं धान की प्रोत्साहन राशि के एवज में 108 किसानों के खातों में 10 लाख 66 हजार 480 रुपए भेजे जाएंगे। किसानों के बैंक खातों में आरटीजीएस एवं निफ्ट के माध्यम से प्रोत्साहन राशि पहुंचने के बाद उनके रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पर तुरंत ही एसएमएस से सूचना भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में इसी दौरान शाजापुर में राज्य स्तरीय किसान महासम्मेलन का सीधा प्रसारण भी आयोजन स्थल पर किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...